मुंबई: साल 2017 में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को BJP-RSS की विचारधारा से जोड़ने के आरोप में मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई की अदालत में पेश होकर खुद को बेकसूर बताया.

अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के मुचलके पर ज़मानत दे दी है. उनके लिए पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने ज़मानत दी. बता दें, राहुल ने एक दिन पहले ही एक भावुक पत्र लिखकर पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था.
Defamation case filed against @RahulGandhi for allegedly linking Gauri Lankesh's murder with "BJP-RSS ideology": Rahul Gandhi pleads not guilty. He has been released on Rs 15000 surety amount. Ex MP Eknath Gaikwad has given surety for Rahul Gandhi, reports ANI pic.twitter.com/GOUkqpEfcS
— The Times Of India (@timesofindia) July 4, 2019
कांग्रेस नेता पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता ने 2017 में बेंगलुरू की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को आरएसएस से जोड़ने को लेकर मानहानि का मामला दर्ज कराया था.
शिकायतकर्ता ध्रुतिमन जोशी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी पर भी ऐसे मामले दायर किए थे जिन्हें खारिज कर दिया गया था.
Rahul Gandhi, sued by RSS worker for defamation, appears in Mumbai court.
The defamation case has been filed for allegedly linking journalist Gauri Lankesh's killing with the "BJP-RSS ideology".
Follow live coverage on https://t.co/Fbzw6n8LeF and NDTV 24×7
(Photo: ANI) pic.twitter.com/ftr2fjyDgO— NDTV (@ndtv) July 4, 2019
जोशी ने अपनी याचिका में कहा था कि लंकेश की हत्या के मुश्किल से 24 घंटों के बाद ही राहुल गांधी ने हत्या के लिए आरएसएस और उसकी विचारधारा को जिम्मेदार ठहरा दिया था. महाराष्ट्र में राहुल गांधी के खिलाफ किसी आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा दायर की गई यह दूसरी याचिका है.

















