मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे अभी बंद रखा गया है। स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। यहां पर एक तरह से सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। सोमवार रात से जारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई।


इसके अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, कोकण में भारी बारिश का अंदेशा व्यक्त किया गया है। इसके मद्देनजर इन क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया है।
For a city which provides 30% of income tax collections in the country, 6% of the GDP and having over $380 billion economy – what is provided back to citizens is sheer garbage. #MumbaiRains pic.twitter.com/L3a17MC89B
— Ronak Sutaria (@rsutaria) June 29, 2019
बारिश के चलते मध्य रेलवे की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मध्य रेलवे से जारी जानकारी के अनुसार ठाणे से मुंबई की तरफ आने वाली सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसी प्रकार पश्चिन रेलवे की चर्चगेट से वसई तक की सेवा 45 मिनट के अंतराल पर जारी है।
#MumbaiRains | Catfish slithering away into wet grass patches near runway of low-lying Juhu airport#MumbaiRainsLive pic.twitter.com/f707bN06zQ
— TOI Mumbai (@TOIMumbai) July 1, 2019
भारी बारिश के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैंष मुख्य रनवे को बंद रखने की खबर है। मुंबई में प्रशासन ने आवश्यकता न होने पर घरों से न निकलने की सलाह दी है।
Skymet's Managing Director @JATINSKYMET says, "Mumbai is at serious risk of flooding between July 3 and 5. Close to 200 mm or more rain per day is likely during this period, which could hamper normal life. Be prepared for the upcoming #MumbaiRains | @SkymetWeather #Advisory pic.twitter.com/y1bvzjXo9k
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) July 1, 2019
सोमवार रात शहर पर कहर बनकर आई। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से कुछ ही घंटों में जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। शहर के नीचले इलाकों में पानी भर गया था। प्रशासनिक इंतजाम के बावजूद बारिश की तेजी के कारण सब फेल होता नजर आया।
Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) PRO: All government as well as private schools to remain closed today, July 2. (File pic) #MumbaiRains pic.twitter.com/4rLpx4ZedX
— ANI (@ANI) July 1, 2019
शहर के कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, अंधेरी, गोरेगांव, जोगेश्वरी, मालाड समेत कई इलाकों में लोगों को काफी दिक्कतों की सामना करना पड़ा। मीरा-भाइंदर के कई इलाकों में भी स्थिति बदतर नजर आई। इसके अलावा पालघर में पहले से ही जलजमाव की स्थिति बन गई थी जबकि बारिश परेशानी और बढ़ा दी।
#MumbaiRains | City recorded 375 mm of rainfall in last 21 hours according to private weather forecaster Skymet.
16 killed in rain-related incidents in Mumbai and suburbs. The BMC has advised people to stay indoors. pic.twitter.com/mnrYJWaSeL
— NDTV (@ndtv) July 2, 2019



















