यमन के स्थानीय मीडिया द्वारा जारी तस्वीर 16 मई 2019 को यमन की राजाधानी सनआ पर सऊदी गठबंधन के हवाई हमले की तबाही का मंज़र पेश करती
सऊदी शासन के फ़ाइटर जेट ने यमन के उत्तरी प्रांत सअदा के सबरा इलाक़े और दक्षिणी प्रांत इब में बमबारी की है।

अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, सऊदी शासन के किराए के सैनिकों ने पश्चिमी यमन के हुदैदा प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों पर मॉर्टर गोलों से हमला किया।
यमन पर सऊदी गठबंधन के हमले ऐसी हालत में जारी है कि स्वीडन में सनआ और रियाज़ द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुए संघर्ष विराम का समझौता 18 दिसंबर को लागू हुआ है।
सऊदी अरब और उसके घटक यमन पर 26 मार्च 2015 से हमला कर रहे हैं। सऊदी अरब के हमलों में अब तक यमन में हज़ारों बेगुनाह मारे गए, दसियों हज़ार घायल हुए और इस देश की मूल रचनाओं का बड़ा भाग तबाह हो चुका है लेकिन यमनी जनता के अदम्य साहस के सामने सऊदी गठबंधन अपने किसी भी लक्ष्य को साधने में नाकाम रहा है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


