प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर नामांकन करने वाले तेज बहादुर यादव को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने बीएसएफ के पूर्व जवान की उम्मीदवारी को खारिज कर दिया है।

यानी अब वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। तेज बहादुर यादव के नामांकन कागजों में गड़बड़ी पाई गई थी और उन्हें एक प्रमाण पत्र जमा करने को कहा गया था लेकिन वह नहीं कर पाए।
Supporters of Tej Bahadur Yadav cry foul over his nomination cancellation. pic.twitter.com/1rf6UT9vi8
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) May 1, 2019
बहरहाल, वाराणसी में नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 मई है। सपा ने पहले यहां से शालिनी यादव को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन ऐन वक्त पर तेज बहादुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था, जो पहले निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में थे। कहा जा रहा है कि अब शालिनी सपा प्रत्याशी रहेंगी, क्योंकि उन्होंने भी नामांकन दाखिल कर दिया था। वाराणसी में 19 मई को वोटिंग होना है। सभी 543 सीटों का नतीजा 23 मई, गुरुवार को आएगा।
Rajesh Gupta, Tej Bahadur Yadav's lawyer: We had submitted the evidence that was asked from us. Still, the nomination was declared invalid. We will go to the Supreme Court. pic.twitter.com/erLdG6N7up
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 1, 2019



















