मुंबई। जब आज सुबह शेयर बाजार खुला तो उसमें गिरावट देखी गयी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की और कारोबार की समाप्ति पर भी ये बढ़त बनाने में नाकामयाब रहा।

गिरावट के इस माहौल में कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 536.58 अंक यानि 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,305.02 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पचास शेयरों वाले निफ्टी पर भी कारोबार की समाप्ति पर गिरावट हावी रही और ये 175.70 अंक यानि 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,967.40 के स्तर पर बंद हुआ।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को जब सुबह शेयर बाजार में कारोबार शुरू हुआ तो इसमें अच्छी बढ़त देखने को मिली और कारोबार की समाप्ति पर ये गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। काराबोर की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 313.95 अंक यानि 0.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 37,435.17 के स्तर पर खुला और काराबोर की समाप्ति पर ये 279.62 अंक यानि 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,841.60 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( एनएसई ) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी काराबोर की शुरुआत में 92.80 अंक यानि 0.83 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,327.15 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स की तरह निफ्टी पर भी कारोबार की समाप्ति पर गिरावट हावी रही और ये 91.25 अंक यानि 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,143.10 के स्तर पर बंद हुआ।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


