नई दिल्ली : बीजेपी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे विवादित बयानों में कोई कमी नहीं आ रही है. पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पार्टी के नेताओं को बेतुका बयान देने से बचने की सलाह दी थी, लेकिन इसका उन पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा.

खुद को अनुशासित पार्टी कहने वाली बीजेपी की ओर से विवादित बयान अब मध्य प्रदेश के आगर मालवा के विधायक की ओर से दिया गया है. मालवा के बीजेपी विधायक गोपाल परमार ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बाल विवाह पर अंकुश लगने के बाद से ही लव जेहाद शुरू हो गया है. साथ ही उन्होंने बाल विवाह के फायदे भी गिना डाले.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


