बाल विवाह के गिनाए फायदे
बीजेपी विधायक गोपाल परमार ने कौशल विकास से संबंधित एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘पहले गांव में बच्चों की शादी बचपन में हो जाती थी, तो उस व्यक्ति की मानसिकता सेफ हो जाती थी, आज अगर किसी की शादी सही समय पर नहीं होती, वो भटक जाता है और फिर लव जेहाद जैसी घटनाएं होती हैं.’
उन्होंने कहा कि पहले हमारे बड़े बुजुर्ग शादी तय करते थे, भले ही वह बचपन में हो जाते थे, लेकिन वो संबंध ज्यादा टिके रहते थे. यह जबसे 18 साल की बीमारी सरकार ने चालू की है, तो बहुत सारी लड़कियां भागने लगीं. इससे लव जेहाद का बुखार चालू हो गया.
उन्होंने आगे कहा कि हमें हमारे घर में ध्यान ही नहीं है कि हमारी छोरी क्या कर रही हैं, कह कर जा रही है कि कोचिंग क्लास जा रही हूं. यह ध्यान कौन रखेगा. अगर वह किसी के साथ चली गई तो आपकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हो जाएगा, इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि लड़की गई तो गई कहां.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


