डॉ. जाकिर हुसैन सोश्यल एंड वेलफेयर सोसायटी ने राज्यसभा में राजस्थान से कम से कम एक मुस्लिम का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की है।
सोसायटी के महासचिव एम. सादिक खान ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर कहा है कि मुस्लिम समाज के सर्वांगीण विकास के लिए राजस्थान से कम से कम एक सदस्य का प्रतिनिधित्व राज्यसभा में होना जरूरी है।

उन्होंने ज्ञापन में खुशी जताई कि उनके प्रधानमंत्री रहते मुस्लिम समाज खुद को सुरक्षित कर रहा है और कहा कि पूरा समाज उम्मीद कर रहा है कि उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक जिम्मेदार व्यक्ति को राज्यसभा में भेजा जाए।



















