सीरिया की सरकार ने हलब में आतंकवादियों को धूल चटाने के बाद अब इस शहर के पुनर्निमाण का काम आरंभ कर दिया है। एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में सीरिया की सरकार ने उन कुछ इमारतों के पुनर्निमाण का काम आरंभ किया है जिन्हें आतंकवाद से युद्ध के दौरान बहुत अधिक नुक़सान हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि इमारतों के पुनर्निमाण और मरम्मत का काम बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।



















