चित्रकूट : मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा के लिए हुए उप-चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सारी कोशिशों पर पानी फिर गया है. यहां कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,333 वोटों से हरा दिया है. 14वें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर 16,082 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली थी.
सातवें दौरे के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी से 15,000 मतों से आगे चल रहे थे. वहीं चौथे दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की. इसके साथ ही पार्टी ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. अगले महीने गुजरात और 2018 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस की यह जीत अहम मानी जा रही है.
निर्वाचन अधिकारी ए.के. द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा की शंकरदयाल त्रिपाठी को 14,133 मतों के अंतर से हरा दिया. उन्होंने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार को 66,810 मत हासिल हुए तथा भाजपा प्रत्याशी त्रिपाठी को 52,677 वोट मिले. 2455 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना.
वोटों से आगे थे. आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह (65) का इस साल 29 मई को निधन होने के कारण यह सीट खाली हुई है.



















