प्रदेश सरकार ने लोकनिर्माण विभाग के 22 इंजीनियरों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए इंजीनियरों में 16 जूनियर इंजीनियर और छह सहायक व अधिशासी अभियंता शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव लोकनिर्माण विभाग सदाकांत ने इंजीनियरों को बर्खास्त करने की पुष्टि की है।

लंबित थे मामले
अपर मुख्य सचिव लोकनिर्माण ने बताया कि इन इंजीनियरों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई और भ्रष्टाचार आदि के मामले काफी समय से लंबित थे, जिसके आधार पर विभागीय स्क्रीनिंग कमेटी ने इनकी बर्खास्तगी की सिफारिश की। इस आधार पर उनको बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। इनमें 50 साल से अधिक आयु के इंजीनियर भी हैं।

















