अमरीका के एक गुप्तचर केंद्र ने कहा है कि उत्तरी कोरिया, अमरीका के सभी राज्यों पर हमले और इस देश को पूरी तरह से तबाह करने की क्षमता रखता है।

अमरीका के नेशनल एयर एंड स्पेस इंटेलीजेंस सेंटर ने, जो उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन की गतिविधियों और इस देश की मीज़ाइल परीक्षणों पर नज़र रखता है, कहा है कि उत्तरी कोरिया, केलीफ़ोर्निया राज्य पर अचानक हमला कर सकता है।
ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाली पत्रिका एक्सप्रेस की वेबसाइट के अनुसार पहली बार किसी अमरीकी गुप्तचर संस्था ने स्वीकार किया है कि उत्तरी कोरिया अमरीका के सभी राज्यों पर हमला करने और पूरे अमरीका को तबाह करने की क्षमता रखता है।

















