लखनऊ: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी की योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने शनिवार (08 अप्रैल) को अल्पसंख्यक मामलों से जुड़े अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में वक्फ संपतियों से अवैध कब्जा हटाए जाने के साथ अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए केंद्र की योजनाओं पर अमल करने का निर्देश दिया गया है।केंद्रीय मंत्री का दावा है कि यूपी में इस तरह की बैठक पहली बार हुई है।
यूपी में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए आए केंद्र से मिले 15 हज़ार करोड़ के धन का सही इस्तेमाल नहीं किया गया। यह बात केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नक़वी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात के बाद कही, सीएम से मुलाकात के बाद मुख्तार अब्बास ने प्रदेश भर के अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े अफसरों के साथ मैराथन बैठक की। इस बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा भी मौजूद थे। बैठक के दौरान अफसरों को अल्पसंख्यकों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण की योजनाओं को तेज़ गति से चलाने को कहा गया। इस दौरान मुख्तार अब्बास नक़वी ने दावा किया की बिना वोट बैंक पॉलिटिक्स के सरकार अल्पसंख्यकों के लिए काम कर रही है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


