
लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्तार अबबस नकवी ने कलह कि वक्फ सम्पत्तियों को सरकार वक्फ माफियां से मुक्त कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार वक्फ की जमीनों का इस्तेमाल शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए करेगी। उन्होंने कहा जो ईमानदार हैं उन्हें छेड़ा नहीं जाएगा और जो बेईमान हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। आज़म खान के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिली है जिस का अध्ययन कराया जा रहा है और जो क़ानूनी पहलू है वो जल्द सब के सामने होगा। उन्होंने आज़म खान पर तंज़ करते हुए कहा कि हम लोग बदजुबानी या गाली गलौज नहीं करते वो बड़े लोग हैं।
मदरसों का होगा आधुनिकीरण
मुख्तार अब्बास नक़वी ने दावा किया है यूपी के 15 हज़ार रजिस्टर्ड मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार मदरसों में टीचर, मिड डे मील और टॉयलेट बनवाने का काम भी करेगी। जिससे साफ-सुथरे माहौल में शिक्षा दी जा सके।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


