सऊदी अरब के युवराज ने मिना में भगदड़ के दौरान कम से कम 719 हाजियों की मौत और 863 के घायल होने की दुखद घटना की जांच का आदेश दिया है।
सऊदी हज समिति के प्रमुख युवराज मोहम्मद बिन नायफ़ ने गुरुवार को मिना में सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक में यह आदेश जारी किया।
सऊदी गृह मंत्रालय का कहना है कि भगदड़ में हाजियों के कुचले जाने का कारण शैतान को कंकर मारने की रस्म के स्थल की ओर जाने वाले रास्ते में एक ही समय में बहुत बड़ी संख्या में हाजियों का एक साथ पहुंचना है।
मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल मंसूर अल-तुर्की का कहना था कि उच्च तापमान और थकान भी इस घटना का एक कारण हो सकती है।
हालांकि ईरान के हज संगठन के प्रमुख सईद ओहदी का कहना है कि शैतान को पत्थर मारने की रस्म के स्थल तक आवाजाही के दो रास्तों को अज्ञात कारणों से बंद कर दिया गया था, जो इस त्रासदी का कारण बना।
ओहदी ने बताया कि दो रास्तों को बंद करने के बाद शैतान के प्रतीक स्थल को पत्थर मारने की रस्म पूरी करने के लिए केवल तीन रास्ते ही बचे थे।
मिना वह पवित्र स्थान है, जहां हज पर जाने वाले श्रद्धालु हज के अतिंम दिन से पहले वाली रात गुज़ारते हैं। मिना में 1 लाख 60 हज़ार तम्बूओं की स्थापना की जाती है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


