उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से मिली जानकारी के अनुसार आगरा और मेरठ में छह-छह, मैनपुरी में चार, कासगंज में तीन, बरेली, बागपत और बुलंदशहर में दो-दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, रायबरेली, जालौन,जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, फिरोजाबाद, अमेठी, कानपुर नगर तथा मुजफ्फरनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के आला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों का दौरा करने और राहत तथा बचाव कार्यों में तेजी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने सोमवार तक पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में ‘हेवी टु वेरी हेवी’ बारिश की चेतावनी दी है।
दिल्ली में यमुना हो रही भयावह
हरियाणा के हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने और लगातार बारिश से शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चढ़ गया। निचले इलाकों के लोगों के घरों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

















