यमन की राजधानी सनआ में नमाज़े ईद के दौरान आत्मघाती हमले में 29 नमाज़ी शहीद हो गये।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दो आत्मघाती हमलावरों ने राजधानी सनआ के साफ़िया क्षेत्र की बलीली मस्जिद में नमाज़ियों को निशाना बनाया। इस हमले में 29 से अधिक नमाज़ियों के मारे जाने की सूचना है।
अल मसीरा टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि मस्जिद में पहले से ही तीन बम रखे गये थे जिसमें एक में धमाका हुआ और उसके बाद आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में घुसकर स्वयं को धमाके से उड़ा लिया। सुरक्षा कर्मियों ने दो बमों को बरामद करके निष्क्रिय बना दिया है।



















