ब्रिटेन की एक एयरलाइन के विमान को मधुमक्खी के कारण उत्पन्न हो जाने वाली तकनीकी समस्या के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
सूचना के अनुसार फ़्लाई-बी एयरलाइन का विमान साउथ हम्पटन से डबलिन जा रहा था किंतु उसे मधुमक्खी के कारण उत्पन्न होने वाली तकनीकी ख़राबी के चलते बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा।
विमान संख्या बीए384 ने साउथ हम्पटन के एयरपोर्ट पर बग़ैर किसी दुर्घटना के लैंडिंग कीं
एयरलाइन की प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान भरने से पहले इंजीनियरों ने विमान की नियमित जांच की थी और कहीं कोई समस्या नहीं थी लेकिन उड़ान भरने के बाद चालक दल को एसा लगा कि विमान में कोई तकनीकी ख़राबी आ गई है जिसके कारण विमान ने वापसी की। प्रवक्ता के अनुसार जांच में पता चला कि विमान में कोई तकनीकी ख़राबी नहीं है बल्कि केवल एक स्थान पर एक मधुमक्खी नज़र आई और संभावित रूप से इसी मधुमक्खी की आवाज़ ने चालक दल को चिंतित कर दिया था।



















