बिहार में विधान सभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को संभवतः भारी नुक़सान पहुंचाने वाले बयान में उसके सांसद आर के सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि बी जे पी ने विधान सभा चुनाव के टिकट अपराधियों को दिए हैं। इस आरोप को भारतीय जनता पार्टी ने निराधार कहा है।
बिहार में आरा से एक बार सांसद रह चुके एवं पूर्व यूनियन गृह सचिव आर के सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को उस वक़्त शर्मिन्दा कर दिया जब उन्होंने यह कहा कि पार्टी के असली कार्यकर्ताओं की क़ीमत पर अपराधियों को टिकट दिए गए। उन्होंने तर्क दिया कि उनकी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच वह फ़र्क मिट गया जिसे यह कह कर निशाना बनाया जाता रहा है कि उसने बिहार में जंगल राज स्थापित कर रखा है।
आर के सिंह ने कहा, “अपराधियों को पार्टी में शामिल होने से पहले ही टिकट दे दिया गया। यह बिहार की जनता के साथ अन्याय है। कुछ लोगों ने टिकट बेच दिए। यह क्या हो रहा है? हम कैसे स्वच्छ प्रशासन दे पाएंगे?”
उन्होंने पटना में कहा, “आप ने अपराधियों को टिकट दिए हैं। आप कैसे स्वच्छ प्रशासन देंगे?” आर के सिंह ने कहा कि इस बात का कोई तर्क नहीं दिया गया कि अपराधियों को टिकट क्यों दिए गए। ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ अपराधी चुनाव जीत सकते हैं। हमें बिहार के निवासी के नाते चिंता है। आप में और लालू प्रसाद में क्या अंतर है।
भाजपा की प्रतिक्रिया इतने गंभीर आरोप के बावजूद भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया लजीली थी जब भारतीय गृह मंत्री ने आर के सिंह के बयान पर कहा कि टिकट बांटने में न्याय किया गया है।
राजनाथ सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी में सभी आयामों को मद्देनरज़र रखते हुए न्यायपूर्ण ढंग से टिकट बांटा जाता है। जहां तक बिहार का ताअल्लुक़ है, जो बी जे पी की अगुवाई में एन डी ए को काफ़ी बहुमत मिलेगा। उसे बिहार की जनता का समर्थन हासिल है।”


















