ईरान और इराक़ ने द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग में वृद्धि पर बल दिया है।
इराक़ के वित्त मंत्री होशियार ज़ीबारी ने तेहरान में ईरान के अपने समकक्ष अली तैय्यब नेया के साथ मुलाक़ात में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार पर विचार विमर्श किया।
इस मुलाक़ात के बाद, दोनों देशों के अधिकारियों ने कस्टम, टैक्स और द्विपक्षीय निवेश से संबंधित तीन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
ईरान के वित्त मंत्री का कहना था कि वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापारिक लेनदेन 12 अरब डॉलर है, जो इन समझौतों के लागू होने के बाद, 20 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
इराक़ वित्त मंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ से भी मुलाक़ात की और दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए परस्पर सहयोग में अधिक विस्तार के प्रति आशा जताई।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


