योला (नाइजीरिया). नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया के एक फ्रूट मार्केट में मंगलवार शाम हुए ब्लास्ट में 32 लोगों की मौत हो गई। जबकि 80 घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट लोकल टाइम के मुताबिक रात 8 बजे अदामावा राज्य की राजधानी योला में हुआ। मौके पर सिक्युरिटी फोर्सेज पहुंच चुकी हैं। बचाव का काम जारी है।
किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया की रेड क्रॉस और नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) ने इन धमाकों के पीछे आतंकी संगठन बोको हरम का हाथ होने का शक जताया है। बता दें कि
बीते 6 सालों से इस्लामिक आतंकी संगठन बोको हरम नाइजीरिया के नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में इस्लामिक शरिया कानून लागू करने के लिए सैकड़ों लोगों की हत्या कर चुका है।
बोको हरम पर शक
नेमा के रीजनल स्पोक्सपर्सन अल हाजी सा अद बेलो के मुताबिक, बोको हरम ने कुछ हफ़्ते पहले ही चैड, नाइजर और कैमरून शहरों में आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया है। इसके पहले अक्टूबर में बोको हरम ने योला और मैदुगुरी में हमला किया था जिसमें 37 लोगों की मौत हुई थी।
मार्केट, बस स्टैंड को निशाना बना रहे हैं आतंकी
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुखारी द्वारा आतंकी संगठनों को ख़त्म करने के एलान के बाद से बोको हरम 1000 से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुका है। बता दें कि नाइजीरियन आर्मी लगातार बोको हरम के कब्जे वाले इलाकों में कार्रवाई कर रही है। इसके बाद से आतंकी संगठन घनी आबादी वाले मार्केट, बस स्टैंड और इबादतगाह को निशाना बनाने लगे हैं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


