दुनिया भर के मुसलमान ईदे ग़दीर का जश्न मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने हज़रत अली (अ) को अपना उत्तराधिकारी चुना था।
10 मार्च 632 ईसवी बराबर 18 ज़िलहिज्जा 10वीं हिजरी को कि जो इस्लामी इतिहास में एक अति महत्वपूर्ण दिन है, ईदे ग़दीर के रूप में मनाया जाता है, ईरान समेत अनेक मुस्लिम देश इस अवसर पर जश्न मना रहे हैं और लोग मिठाईयां बांट रहे हैं।
अंतिम ईश्वरीय दूत पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने अपनी अंतिम हज यात्रा से लौटते समय ईश्वर के आदेशानुसार, ग़दीर के स्थान पर एक लाख से अधिक हाजियों के समूह में हज़रत अली (अ) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।
ताकि वे उनके बाद मुसलमानों का मार्गदर्शन कर सकें और इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार मुसलमानों पर शासन करें।