भारत की यात्रा से पहले, ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में बैतुल मुक़द्दस के संबंध में अमेरिका और इस्राईल के ख़िलाफ़ वोट देने के लिए भारत को धन्यवाद कहा है।

समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रूहानी, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली संभावित मुलाक़ात में उनके देश द्वारा अमेरिका और इस्राईल के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीन का समर्थन किए जाने पर अभार व्यक्त करेंगे।
Pages: 1 2



















