सऊदी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मंसूर तुर्की ने स्वीकार किया है कि दो हज़ार ग्यारह से अब तक सीरिया में आईएस आतंकवादी गुट में छियालीस सऊदी महिलाएं शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ महिला अपने साथ अपने बच्चों को भी ले गई हैं-
यह ऐसी स्थिति में है कि अभी ऐसी सऊदी महिलाओं की संख्या का पता नहीं चल सका है जो दो हज़ार ग्यारह से अब तक सीरिया में आईएस समूह मे अपने पति के साथ जा मिले हैं।
सऊदी पुरुषों और महिलाओं की आईएस समूह में शामिल होने की खबर ऐसे में सामने आ रही है कि सऊदी अरब, इस्लामिक स्टेट और अन्य आतंकवादी गुटों का सबसे बड़ा समर्थक देश गिना है-
दूसरी ओर सऊदी अरब के कुछ क्षेत्रों में आईएस आतंकवादियों ने कई विस्फोट भी किए हैं कि जिससे कई सऊदी नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं-




















