श्रीनगर:सेना ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एनएन जोशी ने कहा, ”गुरेज में घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी गई है। दो आतंकवादी मारे गए हैं।
उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क बलों ने सीमा पार से घाटी में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को आधी रात के बाद बीच में रोक लिया।
जोशी ने कहा, ”इसके बाद मुठभेड़ हुई और इस गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए।’’ प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल बरामद हुई हैं। उन्होंने कहा, ”तलाशी अभियान जारी है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है।

















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


