
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार सुबह ट्वीट कर बताया कि वॉशिंगटन में हुई गोलीबारी के बारे में उनको रिपोर्ट मिली है, जिसमें विक्रम जरयाल की मौत हो गई। उसकी केवल 26 साल थी और 25 दिन पहले ही अमेरिका गया था।
उन्होंने बताया कि वह अपने एक पारिवारिक मित्र के गैस स्टेशन पर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को देर रात डेढ़ बजे दो बदमाश उसकी दुकान में घुस आए। उन्होंने विक्रम से कैश छीन लिए और उसके सीने में गोली मार दी। इससे विक्रम की मौत हो गई।
स्वराज ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारी जांच एजेंसियों के संपर्क में हैं। उन लोगों को घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। वे लोग बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में लगे हैं।
उन्होंने बताया कि सैन फ्रैंसिस्को में स्थित वाणिज्य दूतावास पीडि़त परिवार की मदद कर रहा है।
गौरतलब है कि इस साल 22 फरवरी को अमेरिका के कंसास के एक बार में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुंचूभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले के समय हमलावर ने कहा कि तुम मेरे देश से बाहर जाओ। श्रीनिवास कुंचूभोटला हैदराबाद के रहने वाले थे। इस हमले में एक और भारतीय घायल हुआ था।
उसके बाद दो मार्च को अमेरिका में 43 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी हरनिश पटेल की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पटेल दक्षिण अमेरिका के लैंकेस्टर काउंटी में एक स्टोर का मालिक था। उसके शव पर बंदूक की गोली के जख्म के निशान थे।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


