अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब और मोहम्मद उमर की श्री श्री रविशंकर के प्रतिनिधि गौतम विज से राम मंदिर – बाबरी मस्जिद मामले में सुलह समझौते को लेकर हुई बैठक को लेकर मतभेद सामने आ गए हैं। इस मामले में बाबरी मस्जिद की मुख्य पार्टी इकबाल अंसारी ने स्पष्ट किया है कि समझौता करने का वक़्त निकल चुका है अब इससे कोई फायदा नहीं है।

इकबाल अंसारी ने कहा कि श्री श्री रविशंकर और हाजी महबूब से उनका कोई लेना देना नहीं है और न ही उन्होंने उन लोगों से कोई मुलाकात की है। यही नहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने सुलह समझौते की बात है, उनके कुछ करने से न कुछ होने वाला है और न ही उनके द्वारा किए गए किसी भी सुलह समझौते का कोई मतलब है।
इकबाल अंसारी ने कहा, “कोई भी यहां नहीं आया है, न ही हम यहाँ से कही गए हैं।” हां यह ज़रूर सुनने में आया है कि रविशंकर का प्रतिनिधि हाजी मतलब के यहाँ गए थे । उन्होंने कहा कि हमें इस से कोई matlab नहीं है।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


