पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंचकर पार्किंग एरिया को खाली करवाया है. बम निरोधक दस्ते को फोन किया गया है. बैग को अभी तक खोला नहीं गया है. पुलिस बल मुस्तैद है.
amritsar
जानकारी के मुताबिक, आतंकी हमले की खुफिया जानकारी के बाद मंगलवार को पठानकोट एयरबेस पर सर्च ऑपरेशन किया गया.
ऐसे में अमृतसर एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए.
amritsar
पठानकोट और अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. हेलिकॉप्टर से चारों तरफ नजर रखी जा रही है. पुलिस भी की तैनाती की गई है.
बताते चलें कि पिछले साल जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर भारी मात्रा में असलहा बारूद से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया था.

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से मुठभेड़ में कई जवान शहीद हो गए, जबकि 3 अन्य घायल सिपाहियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस हमले में सभी आतंकवादी भी मारे गए थे. इस हमले के बाद से एयरबेस पर अलर्ट जारी है.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


