अपने विवादित बयानों और कामों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले ट्रम्प ने गत बुधवार को घोषणा कर दी कि उन्होंने अमरीका का दूतावास तेल अबीब से बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने आदेश दिया है। बैतुल मुक़द्दस नगर इस्राईल के अवैध क़ब्ज़े में फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में से एक इलाक़ा है।

ग़ौरतलब है कि जार्डन के सभी बारह प्रांतों में ज़ोरदार प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने अमरीकी दूतावास के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बैतुल मुक़द्दस मुसलमानों का पहला क़िबला है यह फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की राधजानी ही रहेगा।


















