ये किट साइज में बहुत ही छोटी होगी। इस किट का इस्तेमाल घटनास्थल पर ही किया जा सकेगा। पुलिस ने अभी 45 किटों के ऑर्डर दिए हैं। लगभग 100 पुलिस अफसरों को इस किट का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

खबर के मुताबिक फॉरेन्सिक साइंस लैब (एफएसएल) के डायरेक्टर कृष्णा कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। इस किट से मीट में मौजूद प्रोटीन के जरिए पुलिस पता लगा लेगा कि सैंपल गाय का है या नहीं।


















