लखनऊ (ताहिर रिज़वी):लखनऊ के इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद हज़रतगंज में रोज़ा इफ़्तार की वह शाम हसीन और कुछ सीखने की थी जब सैकड़ों यतीम बच्चों ने सब के साथ इफ्तार किया.

वक़्फ़ इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद जहाँ बादशाह अमजद अली शाह की क़बर भी दुनिआ के आकर्षण का केंद्र बना हुवा है.
रमजान में इस इफ्तार के दौरान न सिर्फ बच्चों के खाने की व्यवस्था थी बल्कि अंको इनाम से भी नवाज़ा गया.

वक़्फ़ के मुतवल्ली (ट्रस्टी)सय्यद मोहम्मद हैदर रिज़वी कई साल से इस इमामबाड़े को सजाने ,सवारने और बचाने के काम में व्यस्त हैं उनका कहना है कि यतीम बच्चों ने खुद को बहुत सम्मानित महसूस किया .
माहे रमजान में रोजा-इफ्तार के सिलसिले में सोमवार को हजरतगंज स्थित इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में रोजा-इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजा-इफ्तार की विशेषता यह रही कि इसमें सआदतगंज के काजमैन रोड स्थित शिया यतीमखाने गुलिस्ताने अबूतालिब के बच्चे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। देश के विभिन्न प्रांतों और विभिन्न जनपदों के यतीम बच्चे यतीमखाने में रह कर दीनी और आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

सोमवार को इमामबाड़ा प्रबंधन कमेटी की ओर से हुए रोजा-इफ्तार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो बच्चे प्रफुल्लित हो उठे। रोजा-इफ्तार के बाद बच्चों ने देश-प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की की दुआएं की। इस मौके पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शबीहुल हसनैन, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, आयुक्त गन्ना एवं चीनी उद्योग संजय भूसरेड्डी, लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया, राजा साहब महमूदाबाद ,शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास, इतिहासकार रवि भट्ट, ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू-अरबी-फारसी विवि के कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा, कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने इमामबाड़ा प्रबंधन समिति की ओर से रोजा-इफ्तार में शामिल हुए बच्चों को ईदी बांटी गयी। इमामबाड़े के मुतवल्ली मोहम्मद हैदर एडवोकेट, प्रबंधन समिति के मेहवर मसूद, सचिव यशब हुसैन, उपाध्यक्ष फराज रिजवी, आगा हैदर सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर डॉ सनोबर हैदर ने बच्चों को तोहफे भी दिये .
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


