उन्होंने लंदन के बकिंघम पैलेस में रिकार्ड किये गये अपने भाषण में कहा कि इस क्रिसमस पर मैं लंदन और मेनचेस्टर के बारे में सोचती हूं जिनकी सशक्त पहचान 12 महीनों में भयावह हमलों के आलोक में चमककर निखरी। मार्च में लंदन में संसद के समीप वेस्टमिंस्टर ब्रिज हमले में 5 लोगों की जान चली गयी थी।
मई में मेनचेस्टर में महारानी मेनचेस्टर हमले के पीडि़तों से मिलने गयी थीं। इस हमले में 22 लोग मारे गये थे। इस वर्ष के संदेश में महारानी ने अपने 96 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप का भी उल्लेख किया जो इस साल राजकीय दायित्वों से सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2017 पर नजर डालते हुए महारानी ने प्रिंस फिलीप के साथ अपने रिश्ते का भी उल्लेख किया।



















