इन कैटेगिरी में दर 12 से घटाकर 5 फ़ीसदी की गई है. खाद्य पदार्थों में खाखरा जैसी नमकीनों पर भी दरें कम की गई हैं. इसके अलावा टेक्सटाइल, ज्वैलरी में भी दरें कम की गई हैं. इन सभी धंधों में गुजरात का काफ़ी आगे है.
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, सरकार ने सभी डाकघर जमा खातों के लिए आधार संख्या को अनिवार्य कर दिया है.
अब डाकघरों में लोक भविष्य निधि, राष्ट्रीय बचत पत्र और किसान विकास पत्र के लिए अपना आधार नंबर देना ज़रूरी होगा. इसके लिए इस साल 31 दिसंबर की समय सीमा दी गई है.















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


