उधर फ़िलिस्तीन के संघर्षकर्ता गुटों ने बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति के नये फ़ैसले के बाद इस्राईल कोा नये इंतेफ़ाज़ा की धमकी दी है और कहा कि इस्राईल का विनाश निकट है। बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति के फ़ैसले के विरुद्ध दुनिया के समस्त मुस्लिम देशों में ज़ोरदार प्रदर्शन हुए हैं।

बहरहाल बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्टपति के फ़ैसले के बाद कुछ टीकाकारों का कहना है कि इस्राईल के दिन गिने चुने ही बचे हैं और जैसा कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा था कि 25 साल में इस्राईल तबाह हो जाएगा तो ट्रम्प का यह बयान ज़ायोनी शासन के ताबूत पर आख़िरी कील सिद्ध होगा।


















