बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के बाद चर्च ने अपने 5 पादरियों का ट्रांसफर कर दिया है. चर्च के सचिव बीजू उमेन ने मीडिया से बताया था कि उन्हें पीड़िता के पति से शिकायत मिली थी, जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पादरियों का तबादला कर दिया.
इन पादरियों पर आरोप है कि उन्होंने महिला के कन्फेशन का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया. बता दें कि चर्च में किए जाने वाले इस तरह के कंफेशन को बिल्कुल गुप्त रखा जाता है.
इस घटना को लेकर उमेन ने कहा, ‘चर्च ने बेहद जिम्मेदारी से काम किया. आज की स्थिति में 5 लोग संदिग्ध हैं. इस मामले की जांच करने के लिए एक आयोग गठित की गई है. जांच चल रही है और रिपोर्ट आते ही चर्च उन पर फिर से कार्रवाई करेगा.’
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


