आग से बचने के लिए कुछ महिलाओं ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। लेकिन आग से निकल रहा धुआं बाथरूम में घुस गया। धुएं के कारण वहां फंसी महिलाएं सांस नहीं ले पाई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
ज्यादातर महिलाओं की लाश भी बाथरूम से ही पाई गई है। आग इतनी ज्यादा थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में 11 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत हुई है।


















