
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी 31वीं सालगिरह पर वह दिल्ली और मुंबई में अपने ग्राहकों को वह यह सौगात दे रही है. कंपनी ने कहा कि 319 रुपये का प्लान 28 दिन की वैधता वाला होगा.
कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह प्रमोशनल ऑफर 90 दिनों के लिए मान्य है. एमटीएनएल के उपभोक्ता रोजाना अन्य नेटवर्क पर 25 मिनट तक फ्री कॉल कर सकेंगे, लेकिन उसके बाद उन्हें एक मिनट के लिए 25 पैसे चुकाने होंगे.



















