Kochi Naval Base में एक बड़ा हादसा हो गया है. हेलिकॉप्टर हैंगर डोर गिरने से 2 नौसैनिकों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा आज गुरुवार सुबह 11 बजे सदर्न नेवल कमांड कोच्चि में हुआ.

रक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार हादसे में 2 नौसैनिकों की मौत हो गई है. हेलिकॉप्टर हैंगर डोर इन दो नौसैनिकों के ऊपर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में उनकी मौत हो गई. जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं |
सूत्रों के अनुसार हैंगर गिरने से नौसैनिकों को गंभीर आंतरिक चोट लगी थी जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट के अनुसार दरवाजा संरचनात्मक खामी के कारण टूटकर गिरा। मृतकों की पहचान नवीन और अजित के तौर पर हुई है।
नौसेना सूत्रों के अनुसार दो कनिष्ठ चीफ पेटी अधिकारी के ऊपर 20 फीट का धातु से बना दरवाजा गिरने से सिर में गंभीर चोटे आई थीं। उन्हें तुरंत आईएनएस संजीवनी अस्पताल लेकर जाया गया। मगर दोनों ने आज सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया। सूत्रों का कहना है कि दरवाजा उनपर तब गिरा जब वह हैंगर पर थे।
















