अजमेर। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से आज ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 805वें सालाना उर्स पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किये गये।

राजस्थान मदरसा बोर्ड सदस्य सैयद अशफान चिश्ती तथा राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुन्नवर खान ने सिंह की ओर से चादर पेश कर देश में अमन चैन और बहबूदी की दुआ की।
इस अवसर पर सिंह ने भेजे अपने संदेश में कहा कि ख्वाजा साहब सांप्रदायिक सोहार्द एवं मानवता के सदैव पक्षधर रहे और देश को इसकी जरुरत है। उन्होंने सभी जायरीनों को सालाना उर्स की बधाई भी दी। एजेंसी
















