उन्होंने बताया कि शहर में धारा 144 कड़ाई से लागू किया गया है। घटना के बाद से अब तक 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
कासगंज में अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को आज रात तक के लिए बंद कर रखा है। जिले की सीमा सील हैं और किसी बाहरी व्यक्ति को शहर में आने की इजाजत नहीं है।

















