चुनावी सरगर्मियों के बीच सोमवार को अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर विवाद होने की आशंका है। अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उसका नाम था नाथूराम गोडसे। बता दें कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी।

तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को उप चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए वे अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए यह नहीं कह रहा हूं क्योंकि यह मुस्लिम बहुल इलाका है। मैं इसलिए यह कह रहा हूं क्योंकि गांधी की प्रतिमा सामने है। बता दें कि कमल हासन ने राजनीति में कदम रखा है और उन्होंने पिछले साल ही मक्कल निधि मैय्यम पार्टी की स्थापना की थी।
करीब एक साल पहले लॉन्च किए गए कमल हासन की पार्रीट एमएनएम का मतलब ग्रामीण तमिलनाडु के विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करना है। मैं गांधी का ग्रेट ग्रांडसन हूं। मैं यहां उनकी हत्या के लिए न्याय मांगने आया हूं। मेरे दिल को चोट पहुंची है और मैं कहना चाहता हूं कि मैं सच्चा भारतीय हूं और कोई भी सच्चा भारतीय चाहेगा कि देश में शांति बने रहे और देश में समानता रहे।
मक्कल निधि मय्यम चीफ कमल हासन ने अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान कहा कि पहला हिंदू आतंकवादी नाथूराम गोड़से था। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए यह नहीं कह रहा हूं क्योंकि यह मुस्लिम बहुल इलाका है। मैं इसलिए यह कह रहा हूं क्योंकि गांधी की प्रतिमा सामने है।
उन्होंने कहा, आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था। उनका कहना था कि आतंकवाद से शुरू हुआ। मैं गांधी का ग्रेट ग्रांडसन हूं। मैं यहां उनकी हत्या के लिए न्याय मांगने आया हूं। मेरे दिल को चोट पहुंची है और मैं कहना चाहता हूं कि मैं सच्चा भारतीय हूं और कोई भी सच्चा भारतीय चाहेगा कि देश में शांति बने रहे और देश में समानता रहे।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


