लखनऊ 7 जुलाई : जन्नत उल बकी में पवित्र मजारों व कब्रों के पुनर्निर्माण के लिए मजलिसे ओलमाए हिंद की ओर से राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान 6 जूलाई को दरगाह हजरत अब्बास से शुरू हुआ।

लगभग 5 हजार मर्दो लोगों ने इस हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर सऊदी सरकार के अत्याचार का विरोध किया और जन्नत उल बकी के पुनर्निर्माण की माॅग की। .आज 7 जुलाई को जुमे की नमाज के बाद आसफि मस्जिद में हस्ताक्षर अभियान जारी रहा। इस अभियान में आसफि मस्जिद के हजारों नमाजियों ने भाग लिया ।

















