क़ुदरत ईरान पर मेहरबान है। शनिवार शाम से होने वाली बर्फ़बारी ने पूरे ईरान का नक़्शा ही बदल दिया। हर तरफ़ बर्फ़ की सफ़ेद चादर बिछी हुई है। बड़े से लेकर छोटे बच्चे तक बर्फ़ में खेल रहे हैं और क़ुदरत की इस अद्वितीय अनुकंपा पर आभार व्यक्त कर रहे हैं।

ईरान के मौसम विभाग के प्रमुख ने कहा है कि आज शाम तक बर्फ़बारी कम हो जाएगी और हो सकता है कि रात में बर्फ़बारी बंद भी हो जाए। उनका कहना था कि तेहरान में बर्फ़बारी का क्रम जारी रहेगा किन्तु उसकी तीव्रता में कमी हो जाएगी।

















