ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने क्लस्टर बमों से लैस ख़ैबर शिकन मिसाइलों का इस्तेमाल करके तेल अवीव पर हमला किया है।
रूसी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने एक साथ दर्जनों ड्रोन और मिसाइलें इज़राइल पर दागीं। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि इन हमलों में जान-माल का कितना नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के दौरान तेल अवीव की हवाई स्थिति दिखाने वाला एक लाइव कैमरा अचानक सड़क की तरफ कर दिया गया ताकि ईरानी मिसाइलों के आसमान में घुसने की तस्वीरें ब्रॉडकास्ट न हो सकें। साथ ही, हमले के दौरान शहर में सायरन नहीं बजाए गए।



















