आखरी ताजदार इ अवध वाजिद अली शाह के इमामबाड़े और मक़बरा मटियाबुर्ज कोलकाता में उस वक़्त तोड़ फोड़ की जब एक बच्चा बिजली के तर से करंट लगने के बाद मर गया .पास पड़ोस के लोगों ने सिब्तैनाबाद इमामबाड़े का दरवाज़ा तोड़ कर वहां काफी देर तक हंगामा मचाया.इस ऐतिहासिक इमामबाड़े का घंटा उठा ले गये और वहां रखे सामान को तोडा.

मटियाबुर्ज के इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद की घटना पर कोलकाता और दोसराय शहरों में प्रतीकिर्या हुई है. लखनऊ के शिया हलकों में इस खबर के फैलते ही ग़म व ग़ुस्सा फैल गया .शहर की विभिन्न धार्मिक संगठनों ने अपना रोष प्रकट करते हुवे पश्चिमी बंगाल की मुख्या मंत्री ममता बनर्जी से मांग की हैं की आखरी ताजदार अवध नवाब वाजिद अली शाह की क़ब्र और सिब्तैनाबाद इमामबाड़े की सुरक्षा चाक चौबंद की जाये क्योंकि मुहर्रम भी नज़दीक है .

File Photo

तंजीम अली कांग्रेस ने कोलकाता के मटियाबुर्ज में इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद मे भीड़ के ज़रिए तोड़ फोड़ किये जाने की सख़्त निंदा की है। इस इमामबाड़े में अवध के आखरी ताजदार वाजिद अली शाह मक़बरा है।

यह इमामबाड़ा हमारे देश की एक धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहर है इसकी हिफाजत करना सरकार का दायित्व है। कोलकाता में चुनाव नजदीक हैं ऐसे में सांप्रदायिक दंगों का वातावरण बनना स्वाभाविक है, अत: प्रशासन की सतर्कता अनिवार्य है।

अली कांग्रेस करंट लगने की वजह से हुई बच्चे की मृत्यु पर अफसोस ज़ाहिर करती है और आवाम से इस बात की अपील करती है कोई एसी बयान बाज़ी ना करें जिससे सांप्रदायिक तनाव का माहौल पैदा हो।
गैर ज़िम्मेदाराना बयान देकर किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक तनाव को हवा ना दे और फ़िसताई ताकतों को उनके मकसद में कामयाब होने मे अपनी मदद फ़राहम ना करें ।
जब भी सांप्रदायिक तनाव के हालात पैदा होते हैं तो हम अनजाने में वही करने लगते हैं जो हमारा दुश्मन चाहता है इसलिए जरूरी है कि सतर्क रहें और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखें ।
ज्ञात हो नवाब वाजिद अली शाह के वंशज कोलकाता में ही रहते हैं और उनका परिवार इस शानदार इमामबाड़े का इंतज़ाम देखता है ।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


