विकास नगर थानाक्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश से उफनाये नाले में एक मासूम के गिर जाने से उसकी मौत हो गई।
भारी पड़ी राजधानी की पहली बरसात, नाले में बह गया 3 साल का मासूम
लखनऊ.विकास नगर थानाक्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश से उफनाये नाले में एक मासूम के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। खुले नाले में करीब वह आधा किमी दूर तक बहता हुआ टेढ़ीपुलिया सब्जी मंडी तक जा पहुंचा। नाले में बहता बच्चा देख कर स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल कर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर को रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













