दिल्ली के फ़िल्मिस्तान इलाके में रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी के एक घर में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने अब तक 45 लोगों की मौत की पुष्टि की है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इस हादसे में सैकड़ों लोगों बचाया गया है। आग को काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 27 गाड़ियां मौके पर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है लेकिन बचाय कार्य अभी चल रहा है।
#DelhiFire | A team of National Disaster Response Force (NDRF) arrives at the incident spot. 43 people have lost their lives in the fire incident.
Read more: https://t.co/7GuGhdVhWS
(Photos: ANI) pic.twitter.com/oWeZ6i2HcG
— Hindustan Times (@htTweets) December 8, 2019
लोक नायक अस्पताल के मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. किशोर कुमार ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में 14 की हालत नाजुक है। डॉक्टरों की टीम इन पर नजर रख रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Delhi CM Arvind Kejriwal on #delhifire, " Rescue operations are going on. Injured are being taken to hospitals". pic.twitter.com/byP7cjXLtw
— ANI (@ANI) December 8, 2019
Extremely sad to hear the tragic news about Delhi fire incident, says President #RamNathKovind#DelhiFire https://t.co/8M55Kr58TV
— All India Radio News (@airnewsalerts) December 8, 2019
PM @narendramodi expresses concern over the fire incident in Delhi.#DelhiFirehttps://t.co/tLwC14gweR
— All India Radio News (@airnewsalerts) December 8, 2019
Extremely sad to hear the tragic news about Delhi fire incident, says President #RamNathKovind#DelhiFire https://t.co/8M55Kr58TV
— All India Radio News (@airnewsalerts) December 8, 2019
Delhi fire tragedy: Rahul Gandhi offers condolences to bereaved families
Read: https://t.co/yJxwwjAuj0#Delhi #DelhiFire #AnajMandi pic.twitter.com/JAFHNLwCiI
— The Times Of India (@timesofindia) December 8, 2019
Delhi Minister Imran Hussain on #delhifire incident: It is a tragic incident. Investigation will be conducted and action will be taken against whoever is responsible for it. pic.twitter.com/UtLkCJASlL
— ANI (@ANI) December 8, 2019
– बिजली वितरण कंपनी बीवाईपीएल ने दावा किया कि इमारत के भूतल पर लगे मीटर सुरक्षित हैं, जिससे प्रतीत होता है कि आग किसी अन्य कारण की वजह से लगी।
– सभी झुलसे हुए लोगों और मृतकों को आरएमएल अस्पताल, एलएनजेपी और हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है, जहां लोग अपने रिश्तेदारों को ढूंढने में लगे हैं।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग की घटना में मारे गए लोगों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपए मुआवजा राशि की घोषणा की।
– प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आग में झुलसे लोगों को भी प्रति व्यक्ति 50,000 रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
– दिल्ली सरकार आग लगने की घटना में मारे गए लोगों को 10 लाख रुपए और झुलसे लोगों को एक लाख रुपए मुआवजा देगी।
– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर रविवार को शोक व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया।
– कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के अनाज मंडी आग हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है और संवेदना जताई है।
– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत बड़ा हादसा है यह। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
– मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी तैनात है, जो बचाव कार्य में लगी हुई है।
– दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना पर दु:ख जताते हुए उसे बेहद भयानक बताया।
– प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारी आग लगने के स्थल पर लोगों को सभी संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।
– आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्टरी में आग लगने के समय 53 से अधिक लोग थे, जिन्हें सुरक्षित बचाया गया है।
– दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।
– दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि आग की घटना की जांच की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
– मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना ‘दुखद’ है और दमकलकर्मी लोगों को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
– कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्टरी में आग लगने की घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


