उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हुआ है। राजधानी देहरादून के विकासनगर मुख्य बाजार स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार सुबह तड़के आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

सोमवार तड़के विकास नगर के मुख्य बाजार में बच्चों के कपड़े व खिलौने बेचने वाली कूल किड्स शोरूम में भीषण आग से आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। मौके पर अग्निशमन की छह गाड़ियों ने करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मुख्य बाजार में शोरूम में भीषण आग से अफरा-तफरी मची रही।
जानकारी के अनुसार, देहरादून के मुख्य बाजार में कूल किडस के नाम से बच्चों के ब्रांडेड कपड़े, स्कूल यूनिफॉर्म व खिलौने का बड़ा शोरूम है। रविवार रात शोरूम स्वामी मनदीप सिंह शोरूम बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय शॉर्ट सर्किट की वजह से शोरूम में आग लग गयी। बाजार के चौकीदार ने रात में करीब एक बजे शोरूम से धुंआ उठता देखा। सोमवार तड़के दुकान में आग भड़क गई। बाजार पुलिस चौकी को आग लगने की सूचना दी। पुलिस ने डाकपत्थर अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। बताया जा कि सोमवार सुबह कुछ लोगों ने दुकान में से धुआं निकलते देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सोमवार की रात में करीब सवा दो बजे सूचना मिलने पर डाकपत्थर अग्निशमन केंद्र से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद आजम के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सेलाकुई से भी दो गाड़ियां मंगानी पड़ी।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड,10 दिन के बच्चे की दर्दनाक मौत,दर्जनों झोपडियां जलकर राख
वहीं दूसरी पटेल चौक स्थित फास्ट फूड की दुकान में शनिवार की शाम लगी आग ने चार दुकानों को लपेट में ले लिया। बिल्डिंग के प्रथम तल में रहने वाले पांच परिवारों ने धुएं के बीच भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे के प्रयास में आग को काबू में कर लिया लेकिन दुकानों में रखे लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गए। पता चला है कि अंग्रेजों के जमाने की यह बिल्डिंग नैनीताल निवासी ओमप्रकाश नैनवाल की है।


















