उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पिता आनन्द सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) की लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर निधन हो गया है. उनकी उम्र 89 वर्ष थी. तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें पिछले महीने दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी करके कहा कि वह कोरोनावायरस महामारी के चलते मंगलवार (21 अप्रैल) को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे. साथ ही उन्होंने अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार में रहें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अंतिम क्षणों में पिता के दर्शन की इच्छा थी, परंतु वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने के कर्तव्यबोध के कारण मैं नहीं कर सका. कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता और महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं.”
Deeply saddened by the demise of Hon'ble MYogiAdityanath ji's father Shri Anand Singh Bisht. Maharaj ji my prayers are with you.
Om Shanti! @myogiadityanath
@CMOfficeUP pic.twitter.com/Z9Txzo8y93— Dr.Dks.Veeru. (@DrDheeraj11) April 20, 2020



















