मुंबई: : दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को एक बार फिर सीने में हुई तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई है. ट्वीट में लिखा है, ‘साब सीने में इंफेक्शन के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस इंफेक्शन से उबर रहे हैं। आप सबकी दुआ और प्रार्थना की जरूरत है.’
https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1037289605215739904
इससे पहले अगस्त महीने में भी उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पिछले साल अप्रैल माह में भी दिग्गज बॉलीवुड अदाकार दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर ऐक्टर की तबीयत बीते कुछ सालों से ठीक नहीं चल रही है. उनकी तबियत अप्रैल में भी नासाज हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में कुछ दिनों के लिए भर्ती कराया गया था. उस वक्त उन्हें तेज बुखार, सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ हुई थी.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


